Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पीएम मोदी 11 और 13 फरवरी को त्रिपुरा में करेंगे रैंलियां

PM Modi Rajasthan Visit

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 13 फरवरी को त्रिपुरा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यहां दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। ये चुनावी रैलियां त्रिपुरा के गोमती और धलाई में आयोजित की जाएंगी।

55 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री माणिक साहा पार्टी के प्रदेश प्रभारी महेश शर्मा समेत अन्य नेता पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। रैलियों की तैयारियां की जा रही हैं। स्थानीय नेताओं को इसक लिए अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। बता दें भाजपा ने त्रिपुरा में 55 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

 

इसे भी पढ़ें:  छात्र बोले- राजनाथ सिंह के दौरे पर करेंगे स्क्रीनिंग

2 मार्च को होगी मतगणना

भाजपा ने त्रिपुरा में पांच सीटों को अपने गठबंधन इंडीजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के लिए छोड़ दिया है। वहीं, वाम-कांग्रेस गठबंधन सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। गौरतलब है कि त्रिपुरा की 60 सीटों पर 16 फरवरी को मतदान होना है। वहीं, मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होना है। तीनों राज्यों के लिए मतगणना 2 मार्च को एक साथ होगी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now