Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

इंग्लैंड में होगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल, भारत को पहुंचने के लिए करना होगा ये काम

World Test Championship Final 2023 Date Venue Time

WTC Final 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। आईसीसी द्वारा बताया गया है कि दूसरा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप फाइनल 7 से 11 जून 2023 के बीच लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस फाइनल के लिए इस बार एक रिजर्व डे भी रखा गया है जो कि 12 जून 2023 है। फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप की टेबल में भारत और ऑस्ट्रेलिया टॉप दो टीमें हैं हालांकि ये टॉप पर रहेगी कि नही ये बॉर्डर गावस्कर सीरीज और न्यूजीलैंड और श्रीलंका की सीरीज पर निर्भर करेगा।

WTC Final 2023: भारतीय टीम ऐसे बना सकती है जगह

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर सीरीज ही भारत के इस फाइनल में खेलने के चांस तय करेगी। बिना किसी परेशानी के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया पर 4-0 से सीरीज जीत दर्ज करनी होगी। भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में तब भी पहुंच सकता है, जब मेजबान टीम 3-0 से जीत या 3-1 से जीत दर्ज करने में सफल हो जाए तो।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हारने पर भी ऐसे कर सकती है क्वालिफाई

अगर भारत 3-0 से सीरीज जीतने में नाकाम रहता है तो भारतीय टीम के लिए मुश्किल बढ़ जाएगी, क्योंकि उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने के लिए श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। अगर न्यूजीलैंड श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट जीतता है या एक टेस्ट ड्रॉ कराता है तो भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now