Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘आइए क्रैकिंग सीरीज खेलें…’, इरफान पठान ने WACA पिच की तस्वीर शेयर कर कंगारुओं को चिढ़ाया

Irfan Pathan

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत कल यानी की 9 फरवरी से हो रही है। पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा। मैच से पहले पिच को लेकर खूब चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ियों ने पिच को लेकर सवाल खड़े किए। इयान हीली ने तो यहां तक कह दिया कि अगर भारत के खिलाफ सीरीज में पिचें अच्छी होंगी तो ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज जीतेगी।

इरफान पठान ने लिए मजे

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इयान हीली के बयान के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें करारा जवाब दिया। नागपुर टेस्ट से पहले भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के मजे लिए। दरअसल, इरफान पठान ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में पिच की तस्वीरें हैं। साथ ही उन्होंने मजाकिया मजाकिया मूड में लिखा कि हम सब क्रेकिंग सीरीज के लिए तैयार हैं। पठान ने जो फोटो शेयर किया है, वह फोटो 2013 के वाका टेस्ट की पिच का है। इस पिच को लेकर ऑस्ट्रेलिया की काफी आलोचना हुई थी।

टर्निंग ट्रैक से परेशान हैं कंगारू

मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इस मैच को बेन स्टोक्स की शानदार पारी के लिए याद किया जाता है। बेन स्टोक्स ने चौथी पारी में शानदार 120 रनों की पारी खेली थी। हर देश अपने होम कंडिशन का फायदा उठाती है, ये तो साफ है की ऑस्ट्रेलिया को टर्निंग पिच मिलने वाली है। स्पिनरों को फायदा होगा।

कंगारू टीम की परेशानी ये हैं कि वे स्पिन को ठीक नहीं खेल पाते इसलिए खौफ में हैं। अब ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारत पर पिच को लेकर गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। जिस पिच का इस्तेमाल होगा उसकी तस्वीर सामने आई है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now