Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अधीर रंजन का मोदी पर वार, BJP सांसदों को बताया ‘चमचे’

Adhir Ranjan

Parliament Session: लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए कहा कि इस समय लड़ाई राहुल बनाम भाजपा हो गई है। आप (भाजपा) जितना चाहो राहुल गांधी को पप्पू कहो, लेकिन राहुल ने आपको पप्पू बना दिया है। आज राहुल गांधी की पूरे हिंदुस्तान में चर्चा हो रही है। उनका निशाना सही जगह लगा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने अधीर रंजन को बीच में टोका। उन्होंने स्पीकर से कहा कि माननीय अध्यक्ष जी। ये माननीय सांसद को पप्पू नहीं कह सकते हैं।

पीएम के जाने के बाद चमचे भी चल दिए

अधीर रंजन जब सदन से बाहर आए तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में आए। सारे गुमराह करने वाले भाषण देकर चले गए। पीएम के भाषण पर सभी (भाजपा सांसदों) ने ताली बजाई। पीएम के जाने के बाद सभी चमचे भी चले गए। इस वजह से सदन को चलाने के लिए आवश्यक न्यूनतम शक्ति को पूरा नहीं किया जा सका और इसलिए सदन को स्थगित कर दिया गया। यह सरकार की अक्षमता दिखाता है, जो जगजाहिर हो चुकी है।

अधीर रंजन ने कहा कि कल हमारा मेन फोकस था हिंडन बर्ग रिपोर्ट पर और आज चीनी फौजों के अतिक्रमण पर। लेकिन क्या एक भी जवाब पीएम ने दिया। पीएम ने सारी गुमराह करने वाली बात की है।

अधीर रंजन ने कहा कि PM ने हमारे सवालों का जवाब नहीं दिया। किसी के खिलाफ हमारी कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन भारत के लोगों का पैसा जिस कंपनी को दिया गया है और उसकी विश्वसनीयता पर दुनिया में प्रश्न चिन्ह लग चुका है, ये हमारे लिए चिंता का विषय था। इस पर सरकार क्यों चुप रही?

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now