Prajasatta Side Scroll Menu

PM Modi In Parliament Live: राज्यसभा में दोपहर 2 बजे PM मोदी देंगे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब

Pm Modi Speech In Rajya Sabha

PM Modi In Parliament Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देंगे। राज्यसभा में पीएम का संबोधन दोपहर 2 बजे होगा। बुधवार को पीएम ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दिया।

लोकसभा में 85 मिनट के भाषण में उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में विपक्ष को जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और विपक्ष की एकता पर तंज कसे।

पीएम के लोकसभा में संबोधन देने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने मेरे अडाणी पर पूछे गए एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। वे अडाणी को बचा रहे हैं। सच्चाई उजागर हो रही है। राहुल ट्वीट करते हुए लिखा- न जांच कराएंगे, न जवाब देंगे। प्रधनमंत्री जी बस अपने मित्र का साथ देंगे।

पीएम ने राहुल गांधी पर किया जमकर कटाक्ष

कल कुछ लोगों के भाषण के बाद पूरा इको सिस्टम उछल रहा था। समर्थक खुश होकर कह रहे थे कि ये हुई ना बात। नींद भी अच्छी आई होगी, उठ भी नहीं पाए होंगे। ऐसे लोगों के लिए कहा गया है- ये कह-कहकर हम दिल को बहला रहे हैं, वो अब चल चुके हैं, वो अब आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  ‘नमस्ते इंडिया, मेरा नाम पार्क जिन है…’, साउथ कोरिया के विदेश मंत्री पर छाया हिंदी का जादू, बोले- मुझे बॉलीवुड फिल्में पसंद

राष्ट्रपति के भाषण से कुछ सदस्य कन्नी काट गए। एक बड़े नेता राष्ट्रपति जी का अपमान भी कर चुके हैं। जनजातीय समुदाय के प्रति नफरत भी दिखाई दी है। टीवी पर उनके बयानों से भीतर पड़ा हुआ नफरत का भाव बाहर आ गया। बाद में चिट्ठी लिखकर बचने की कोशिश की गई।

कई सदस्यों ने सदन में तर्क और आंकड़े दिए। अपनी रुचि, प्रवृत्ति और प्रकृति के अनुसार बातें रखीं। इससे उनकी क्षमता, योग्यता और समझ का पता लगता है। इससे पता चलता है कि किसका क्या इरादा है, देश भी इसका मूल्यांकन करता है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now