Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हैदराबाद में नाबालिग से 6 लोगों ने किया गैंगरेप

Professor Molested Student

Hyderabad Minor Gang Rape: हैदराबाद में 16 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने नाबालिग को बेहोशी वाली कोई दवा पिलाई थी। इसके बाद गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को गैंगरेप की वारदात (Hyderabad Minor Gang Rape) की सूचना सामने आई। घटना हैदराबाद के चट्रीनाका पुलिस थाने की सीमा में हुई। फलकनुमा के ACP के मुताबिक, नाबालिग लड़की को उसका एक दोस्त कमरे में ले गया, जहां 6 लोगों ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इस मामले में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) अधिनियम, SC और ST अत्याचार अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

आरोपियों ने नाबालिग को बंधक बनाकर रखा

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चंद्रायनगुट्टा में नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर रखा था। आरोपियों ने बेहोशी की हालत में पड़ी नाबालिग से बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, जब आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू किया तो लड़की रोने लगी। फिर आरोपियों ने म्यूजिक सिस्टम का आवाज तेज कर दिया ताकि आवाज बाहर न जाए।

बाद में कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद नाबालिग बेहोशी की हालत में आ गई और फिर आरोपियों ने वरदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। लड़की को जब होश आया तब वह अपने घर पहुंची और पूरी जानकारी दी।

नाबालिग लड़की के माता-पिता की शिकायत के आधार पर चंद्रायनगुट्टा पुलिस ने मामला (Hyderabad Minor Gang Rape) दर्ज किया और जांच में जुट गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now