Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

LIC ADO Recruitment: एलआईसी एडीओ 9394 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कल, जल्द करें अप्लाई

Image 12 2

LIC ADO Recruitment 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) कल 10 फरवरी, 2023 को एलआईसी एडीओ भर्ती (LIC ADO Recruitment) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर देगा। जो उम्मीदवार पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एलआईसी की आधिकारिक साइट licindia.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के जरिए एलआईसी (LIC) में एडीओ के 9,394 पद को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 मार्च को आयोजित होगी। जबकि एडमिट कार्ड 4 मार्च 2023 को जारी किए जाएंगे। इन पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 से 30 साल के मध्य होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  UPSC ESE Prelims Admit Card 2022: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

जरूरी डेट्स

  • भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख: 21 जनवरी, 2023
  • भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख: 10 फरवरी, 2023
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख: 4 मार्च, 2023
  • प्रारंभिक परीक्षा की तारीख: 12 मार्च, 2023
  • मुख्य परीक्षा की तारीख: 23 अप्रैल, 2023

रिक्ति विवरण

  • उत्तर क्षेत्रीय कार्यालय: 1216 पद
  • उत्तर मध्य क्षेत्रीय कार्यालय: 1033 पद
  • दक्षिणी क्षेत्रीय कार्यालय: 1516 पद
  • साउथ सेंट्रल जोनल ऑफिस: 1408 पद
  • सेंट्रल जोनल ऑफिस: 561 पद
  • ईस्टर्न जोनल ऑफिस: 1049 पद
  • ईस्ट सेंट्रल जोनल ऑफिस: 669 पद
  • पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय: 1942 पद

ऐसे होगा चयन

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इन पद पर चयन ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  CRPF Admit Card: सीआरपीएफ असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी, इन डिटेल्स से कर पाएंगे डाउनलोड

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को शुल्क के तौर पर 750 रुपये अदा करने होंगे। जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान भुगतान डेबिट कार्ड , क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग,कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट आदि का उपयोग कर कर सकते हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now