Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Rajasthan सरकार के खिलाफ BJP अल्पसंख्यक मोर्चा ने निकाला मार्च

BJPs Minority Wing Hold A Protest In Jaipur

Rajasthan: राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ गुरुवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मार्च निकाला। इसकी अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनियां ने की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराए और ढोल भी पीटे। पूनियां ने कहा, ‘भाजपा सिर्फ नारों की नहीं, राजस्थान (Rajasthan) में आज सरोकारों की पार्टी है। 2023 में सत्ता बदलेगी।’

झंडे की शान मजबूत डंडा होता है

जयपुर में हुए प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि हमने बड़ी शिद्दत से भाजपा का झंडा थामा है। झंडे की शान मजबूत डंडे से होती है। अल्पसंख्यक मोर्चा भी उसी तरीके का डंडा है, जिसने मजबूती से झंडा थामकर रखा है। पार्टी के सभी मोर्चे राजस्थान में हमारी ताकत हैं।

इसे भी पढ़ें:  PM Modi Appeal: कोरोना से भी बड़ा है मिडिल ईस्ट संकट, अब क्या करेंगे आप?

पूनियां ने कहा कि राजस्थान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविडकाल में सेवा का काम किया। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के मुद्दे पर भाजपा ने जनता की आवाज मुखरता से उठाई है। पेपर लीक के मुद्दे पर हमारे कार्यकर्ताओं ने कई आंदोलन किए हैं।

मोदी सरकार ने जयपुर में दो बार मुस्लिमों को दिए पद्मश्री

पूनियां ने कांग्रेस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले पद्मश्री पुरस्कार सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिलते थे। लेकिन अब मोदी सरकार कोई भेदभाव नहीं करती है। जयपुर में दो बार लगातार हमारे मुस्लिम भाइयों को पद्मश्री मिला है। यहां काबिलियत पुरस्कार का आधार होती है। उन्होंने दावा किया कि 2023 में सत्ता परिवर्तन होगा। भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।

इसे भी पढ़ें:  रहने के लिए 'असुरक्षित' घोषित किया गया जोशीमठ, कई घरों पर लगे लाल निशान

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now