Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

प्रधानमंत्री बोले- बर्बाद हो जाएगा हमारे बच्चों का भविष्य

PM Modi Speech 2

PM Modi On OPS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों को ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) की ओर लौटने वाले राज्यों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि आपके इस कदम से हमारे बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। पीएम मोदी ने इसके बाद ऐसा करने वाले राज्यों से पड़ोसी देशों में पैदा हो रहे वित्तीय संकट को देखकर सीख लेने की सलाह भी दी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा (PM Modi On OPS) में कहा कि पड़ोस के देशों की दुर्दशा को देखें। देखें कि कैसे लापरवाही के चलते उन देशों को कर्ज के बोझ तले दबा दिया है। अगर हम उसी उदाहरण को फॉलो करते हैं और बेतहाशा खर्च करते हैं, जैसा कि कुछ राज्यों ने किया है, तो फिर आने वाली पीढ़ियों को इसका बोझ उठाना पड़ेगा।

पड़ोसी देशों में आर्थिक संकट का हवाला देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राजनीतिक दलों को देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। उन्होंने राज्यों से वित्तीय अनुशासन की मांग की।

इन राज्यों ने किया है OPS का किया था समर्थन

वित्त मंत्रालय ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश ने कहा है कि वे ओपीएस के समर्थन में हैं। केंद्र ने इस संबंध बार-बार राज्यों को विनाशकारी वित्तीय परिणामों की चेतावनी दी है।

आपको बता दें कि 2010 के बाद सरकार ने नई पेंशन योजना (New Pension Scheme-NPS) के तहत कर्मचारियों को नियुक्त किया है। कर्मचारियों का कहना है कि इस योजना में पुरानी स्कीम के मुकाबले कर्मचारियों को बहुत कम फायदे मिलते हैं। इससे उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है। सेवानिवृत्त होने के बाद जो पैसा मिलेगा, उस पर सरकार को टैक्स चुकाना होगा।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now