Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कोई पानी तक पूछने वाला नहीं है…Rohit Shama को फैन ने कर दिया ट्रोल, देखें मजेदार वीडियो

IND Vs AUS Rohit Sharma1

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में चल रहे पहले टेस्ट से कई दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। दूसरे दिन कप्तान रोहित शर्मा ने शतक ठोक हाहाकार मचाया तो वहीं निचले क्रम पर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। रोहित ने 212 गेंदों में 12 चौके-5 छक्के ठोक 120 रन बनाए। वहीं रवींद्र जडेजा 66 और अक्षर पटेल 52 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट खोकर 321 रन बनाकर 144 रनों की लीड ले ली है। हालांकि मैच के दौरान एक ऐसा नजारा सामने आया जिसने क्रिकेटप्रेमियों को खिलखिलाने पर मजबूर कर दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

और पढ़िए –

 

तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

ये नजारा 110वें ओवर के खत्म होने के बाद देखने को मिला। अक्षर 49 और जडेजा 60 रन बनाकर खेल रहे थे। पवेलियन लौटे रोहित शर्मा इत्मिनान से मैच देख रहे थे, इतने में उन्हें प्यास लगी तो पास रखी ड्रिंक उठाकर पीने लगे। हालांकि जब उन्होंने इसे गटकने की कोशिश की तो उन्हें लगा कि ये खत्म हो गई है।

और पढ़िए –

रोहित बोतल और आसपास देखने लगे, लेकिन कोई नजर नहीं आया। फिर उन्होंने पीछे देखा तो वहां भी उनकी मदद करने वाला कोई नहीं था। आखिरकार उन्हें प्यास को मारकर संतोष करना पड़ा। रोहित का ये मोमेंट तेजी से वायरल हो रहा है। क्रिकेट फैंस इस वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं। एक फैन ने वीडियो शेयर कर लिया- कितने भी तुम बना लो, पानी तक पूछने वाला कोई नहीं है।

और पढ़िए –

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now