Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नीतीश कुमार के मुजफ्फरपुर आने से पहले मिले तीन टाइम बम

Published on: 11 February 2023
Body Of Indian Man From Uttarakhand Found Under Rubble In Turkey 1

Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के तीन दिन पहले ही मुजफ्फरपुर में तीन टाइम बम बरामद हुए हैं। NIA और ATS जांच में जुटी है। इस मामले में एक गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि मामले से केंद्रीय एजेंसी को अवगत कराया गया है और जांच चल रही है।

सीएम नीतीश कुमार की 14 फरवरी को मुजफ्फरपुर में सभा प्रस्तावित है। उसके पहले तीन टाइम बम बरामद होने से प्रशासनिक महकमे में बेचैनी बढ़ गई है।

इसी सप्ताह N I A ने चंपारण और मुजफ्फरपुर के बरूराज में P F I कनेक्शन को लेकर छापेमारी की थी। मुजफ्फरपुर पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी को मुजफ्फरपुर मामले से अवगत करा दिया है।

जावेद पहले भी जा चुका है जेल

एसएसपी राकेश कुमार ने बताया की मादक पदार्थों की जांच के सिलसिले में छापेमारी की गई थी। इसी दौरान गहन जांच की गई। घर के अंदर से तीन टाइम बम बरामद किया गया, जो सक्रिय नहीं था। हालांकि बम की क्षमता काफी कम थी पर इस मामले के बारे में एजेंसी को सूचित किया गया है। संदिग्धों से पूछताछ जारी है। गिरफ्तार जावेद पहले भी मादक पदार्थ के केस में जेल जा चुका है। जबकि अन्य दो में से एक संदिग्ध उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।

मुजफ्फरपुर से मुकुल कुमार की रिपोर्ट। 

यह भी पढ़ें

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now