Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Mallikarjun Kharge: ‘अडानी की दौलत ढाई साल में 13 लाख करोड़ हुई, ये कैसा जादू’…झारखंड में गरजे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

Mallikarjun Kharge 1

Mallikarjun Kharge: विवेक चंद्र की रिपोर्ट: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने साहिबगंज के गुमानी हाईस्कूल मैदान से कांग्रेस के ‘हाथ से जोड़ो हाथ’ अभियान की शुरुआत की। यहां खरगे ने जनसभा को संबोधित किया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शायराना अंदाज में खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। नजर नहीं नजारों से बात करते हैं…शेर पढ़ा। कहा कि ये लाइनें मोदी सरकार पर सटीक बैठती हैं। खरगे ने कहा कि अब समय आ गया है जब जनता बीजेपी को जवाब देगी।

आज महंगाई चरम पर, लोग सिलेंडर तक भरा नहीं पा रहे

खरगे ने कहा कि आज देश में महंगाई चरम पर है। देश की हालत यह हो गई है कि आम आदमी एक सिलेंडर रिफिल नहीं करा पा रहा है। 71000 स्कूल मोदी जी ने बंद करा दिए। यूनिवर्सिटी प्राइवेट संस्थानों को दिए जा रहे हैं। गरीबों की बात करने वाले गरीबों को ही खत्म करने पर आज लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री बंदे भारत ट्रेन की बात करते हैं। रेलवे की लाइनें किसने बिछाई? हजारों-लाखों किलोमीटर हमने रेलवे की लाइनें बिछाई। हमारी बिछाई लाइनों पर ही ये नई गाड़ी चला रहे हैं और इसका श्रेय ले रहे हैं। मोदी जी लगातार झूठ पर झूठ बोलते जा रहे हैं। अभी तक इन्हें मालूम नहीं कि आजादी 1947 में आई। जवाहरलाल नेहरू ने पंचवर्षीय योजनाएं चलाई। आज अडानी का इनकम बढ़ता जा रहा हैl

हमारे भाषणों को असंवैधानिक कहकर काटा

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मैंने संसद में सवाल उठाया कि ढाई साल में 13 लाख करोड रुपए अडानी जी की संपत्ति कैसे हो गई। राहुल जी और मैंने जब संसद में सवाल उठाया तो हमारे भाषणों को काट दिया गया उसे असंवैधानिक करार दिया गया। आखिर हमने कौन से असंवैधानिक बाद संसद में कहीं थी।

खरगे ने आगे कहा कि मोदी जी ने अडानी को सरकारी पैसा दिया। एलआईसी का पैसा दिया। एसबीआई का पैसा दिया।अब तक 83000 करोड़ अडानी को मोदी जी ने दिए। देसी नहीं अडानी को मोदी जी ने विदेश में भी ठेका दिलाया। क्या मोदी जी बताएंगे क्या अपने साथ अपने दोस्त अडानी को लेकर कितनी बार विदेश गए। हम किसान मजदूरों के लिए लड़ रहे हैं किसानों के लिए लड़ रहे हैं। बीजेपी अपने दोस्तों के लिए काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now