Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सिंगापुर से दिल्ली लौटे लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार ने की बात

Lalu 1

नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पिछले साल दिसंबर में सिंगापुर में गुर्दा प्रत्यारोपण सर्जरी कराने के बाद शनिवार शाम राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष अस्वस्थ थे और सिंगापुर में उनका इलाज चल रहा था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वह शनिवार शाम दिल्ली पहुंचे। बेटी मीसा भारती उन्हें अपने आवास पर ले कर गईं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वह दिल्ली में कुछ दिन मीसा के साथ रहेंगे। वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव से बात की है। इससे पहले, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता के स्वास्थ्य की स्थिति और उनके आने की तारीख को अपडेट करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने लालू यादव के शुभचिंतकों और समर्थकों से उनके भारत पहुंचने के बाद उनकी देखभाल करने का भी अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, “मैं एक बेटी के रूप में अपना कर्तव्य निभा रही हूं। पापा ठीक हो गए हैं और मैं उन्हें आपके बीच भेज रही हूं। कृपया पापा का ख्याल रखें।” 74 वर्षीय लालू यादव गुर्दे की तीव्र जटिलताओं से पीड़ित थे और उन्हें गुर्दा प्रत्यारोपण की सलाह दी गई थी। रोहिणी ने किडनी डोनेट किया। गौरतलब है कि चारा घोटाला केस में सजायाफ्ता लालू यादव 11 अक्टूबर को किडनी का उपचार कराने सिंगापुर गए थे।

प्रत्यारोपण पिछले साल 5 दिसंबर को किया गया था। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे हैं, और वर्तमान में चिकित्सा आधार पर जमानत पर बाहर हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now