Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

आफताब करेगा हायर स्टडी, मांगी ये चीजें

Shraddha Murder Case: दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस का आरोपी आफताब पूनावाला अब हायर स्टडी करेगा। वह तिहाड़ जेल में बंद है। उसने साकेत कोर्ट में एक याचिका लगाई है। कोर्ट को बताया कि वह आगे की पढ़ाई पूरी करना चाहता है। उसे पेंसिल, ब्लैंक नोटबुक दी जाए, ताकि नोट्स बना सके। साथ ही उसने अपना एजुकेशनल सर्टिफिकेट और किताबें मुहैय्या कराई जाए।

आफताब ने मांगी पुलिस की चार्जशीट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसके अलावा आफताब ने दिल्ली पुलिस की तरफ से दायर चार्जशीट की एक सॉफ्ट कॉपी भी मांगी है। कोर्ट में आफताब के वकील एमएस खान ने कहा है कि चार्जशीट प्रॉपर मैनर में होनी चाहिए। आफताब ने अपने वकील के जरिए कहा है कि ई-चार्जशीट वकील को दी गई है। लेकिन वह पढ़ने में नहीं आ रही है। फुटेज भी ठीक नहीं है। इसलिए चार्जशीट फोल्डर के हिसाब से और अलग पेन ड्राइव में फुटेज दिए जाएं।

6629 पन्नों में है चार्जशीट

दरअसल, 24 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ 6629 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी। कोर्ट ने 7 फरवरी को आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ दायर चार्जशीट का संज्ञान लिया था। इसके बाद दस्तावेजों के जांच के निर्देश दिए थे।

आफताब ने श्रद्धा के किए थे 35 टुकड़े

बता दें कि आफताब ने 18 मई 2022 को झगड़े के बाद लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा वॉकर की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव के 35 टुकड़े किए थे। इन टुकड़ों को फ्रिज में रखा था। इसके बाद वह उन टुकड़ों को ठिकाने लगाता रहा। श्रद्धा के मोबाइल लोकेशन और बैंक डिटेल अकाउंट से आफताब तक पहुंची थी। पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर 2022 को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now