Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Rahul Gandhi Wayanad Visit: राहुल गांधी बोले- देश के PM मोदी ने सदन में मेरी ‘बेइज्जती’ की, लेकिन…

Rahul Vs Narendra Modi

Rahul Gandhi Wayanad Visit: केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। यहां एक रैली में राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमान करने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सीधे तौर पर मेरी बेइज्जती की लेकिन उनकी बातों को ऑफ द रिकॉर्ड नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि आपका नाम गांधी क्यों है, नेहरू क्यों नहीं?

मेरे भाषण के कुछ अंश हटाए गए

Kullu Dussehra 2026 Celebration

राहुल गांधी ने कहा कि संसद में मेरे भाषण के कुछ अंश हटा दिए गए। मैंने किसी का अपमान नहीं किया। मैंने जो कहा उसके संबंध में मुझे सबूत दिखाने के लिए कहा गया था और मैंने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने सबूत के साथ हर बिंदु को हटा दिया है।

प्रधानमंत्री के कांप रहे थे हाथ

राहुल गांधी ने कहा कि कुछ अंश हटाए गए, ये मायने नहीं रखता क्योंकि सच्चाई हमेशा सामने आती है। आपको बस इतना करना था कि जब मैं बोल रहा था तो मेरे चेहरे और उनके चेहरे को देखना था उन्होंने (प्रधानमंत्री) कितनी बार पानी पिया और कैसे पानी पीते हुए उनके हाथ कांप रहे थे।

गिरिराज सिंह ने राहुल पर किया पलटवार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। मंत्री ने कह कि संसद में असंवैधानिक भाषण को हटाया जाता है वो किसी पद से नहीं होता है। राहुल गांधी संसद में बकवास कर रहे थे तो उसे हटाया नहीं जाता तो क्या किया जाता।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now