Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सेना भर्ती में ओपन स्कूल से दसवीं उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए निर्देश

सेना भर्ती में ओपन स्कूल से दसवीं उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए निर्देश

प्रजासत्ता|
सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर द्वारा इन्दिरा गांधी खेल स्टेडियम ऊना में 17 मार्च, 2021 से 06 अप्रैल, 2021 तक आयोजित होने वाली भर्ती रैली के सम्बन्ध में युवाओं को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। 17 मार्च, 2021 से 06 अप्रैल, 2021 तक यह भर्ती रैली सोलन, शिमला, सिरमौर, किन्नौर, हमीरपुर, बिलासपुर तथा ऊना जिलों के पात्र युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है।

सेना भर्ती कार्यालय ने कहा है कि रैली में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को अपने साथ कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट अथवा पंजीकृत चिकित्सक से प्रमाणित कर लाना होगा कि उम्मीदवार में इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी का कोई लक्षण नहीं है। इस रिपोर्ट अथवा प्रमाण पत्र के आधार पर ही उम्मीदवार रैली स्थल पर प्रवेश ले पाएंगे। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर ने ओपन स्कूल के प्रमाणपत्र धारक युवाओं के लिए भी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि रक्षा मन्त्रालय के एकीकृत मुख्यालय (सेना) की नीति के अनुसार ओपन स्कूल से दसवीं कक्षा प्रमाणपत्र धारकों को अपने पूर्व के नियमित विद्यालय से प्रधानाचार्य द्वारा सत्यापित स्कूल लीविंग प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है। यह प्रमाणपत्र खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी अथवा उप निदेशक शिक्षा द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। यह निर्णय पूर्व में ध्यान में आए झूठे प्रमाणपत्रों पर लगाम लगाने के दृष्टिगत लिया गया है। इस सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी वैबसाईट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है।

सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि ओपन स्कूल के ऐसे दसवीं कक्षा प्रमाणपत्र धारकों को भर्ती रैली में भाग लेने नहीं दिया जाएगा जिनके पास सत्यापित एवं प्रतिहस्ताक्षरित प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं होंगे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now