Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ITBP Recruitment 2023: आईटीबीपी में मेडिकल ऑफिसर पदों पर निकली वैकेंसी, यहां देखें प्रोसेस

ITBP Telecom Recruitment 2024 Notification

ITBP MO Recruitment 2023: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने सीएपीएफ में चिकित्सा अधिकारियों के विभिन्न पदों पर रिक्तियों की नोटिफिकेशन जारी की है। योग्य उम्मीदवार 15 फरवरी से 16 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 297 पदों को भरा जाएगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वैकेंसी डिटेल्स

आईटीबीपी एमओ भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 297 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 185 रिक्तियां स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर्स (डिप्टी कमांडेंट), 107 मेडिकल ऑफिसर्स (असिस्टेंट कमांडेंट) और 5 सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर्स (सेकंड इन कमांड) के लिए हैं।

आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता

  • सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर्स के लिए 50 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए एमबीबीएस और डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम) या मैजिस्टर चिरुर्गिया (एम.सीएच) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर्स के लिए 40 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पीजी की डिग्री होनी चाहिए।
  • चिकित्सा अधिकारी के लिए 30 साल के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अंतर्गत डॉक्यूमेंटेशन और इंटरव्यू की प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को पीएसटी और मेडिकल परीक्षा भी देनी होगी।

आवेदन शुल्क

यूआर / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित पुरुष उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला और पूर्व सैनिकों से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

 

 

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now