Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Today Headlines, 14 Feb 2023: गृहमंत्री अमित शाह आज हरियाणा में, वैलेंटाइन डे पर हार्दिक-नताशा फिर करेंगे शादी

Amit Shah

Today Headlines, 14 Feb 2023: फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। आज वैलेंटाइन डे है। यानी कपल्स का दिन। इस दिन लोग अपनी मुहब्बत का इजहार करते हैं। फिलहाल, इसके इतर भी कई खबरें हैं, जिन पर लोगों की नजरें रहेंगी। गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा के दौरे पर हैं। वहीं, बिहार में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। तो आइए जानते हैं कि आज क्या खास है…?

आज की बड़ी खबरें

Kullu Dussehra 2026 Celebration

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को हरियाणा के एक दिवसीय दौरे पर हैं। वे यहां करनाल स्थित हरियाणा कोआपरेटिव एक्सपोर्ट हाउस में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वे पुलिस को प्रेसिडेंट कलर से सम्मानित भी करेंगे।

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मंगलवार को अपनी पत्नी नताशा के साथ उदयपुर में दूसरी बार शादी करेंगे। हार्दिक और नताशा ने 2020 में कोर्ट मैरिज की थी।

बिहार में 14 फरवरी से हाईस्कूल की परीक्षा शुरू हो रही है। 38 जिलों में 1500 सेंटर बनाए गए हैं। इसमें 16,35,358 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को समाधान यात्रा लेकर समस्तीपुर पहुंच रहे हैं। यहां वे कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

आज का इतिहास

14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने सुरक्षकर्मियों पर कायराना हमला किया था। दरअसल, सुरक्षाकर्मियों का एक काफिला पुलवामा जिले में गुजर रहा था। तभी जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से CRPF जवानों की बस को टक्कर मार दी थी। इससे बस के परखच्चे उड़ गए थे। कुल 39 जवान शहीद हो गए थे। कई गंभीर रुप से घायल हुए थे।

Today Headlines, 14 Feb 2023, 14 feb Headlines, Union Minister Amit Shah, valentine day, Pulwama Attack, Jammu & Kashmir, Bihar Cm Nitish Kumar, Samadhan Yatra,
पुलवामा अटैक में देश के 39 जवान शहीद हो गए थे।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now