Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

गौतम अडानी ने तीन कंपनियों के शेयर रखे गिरवी, जानें मामला

Gautam Adani

Adani Row: गौतम अडानी ग्रुप की तीन कंपनियों ने अपने शेयर एसबीआई को गिरवी रखे हैं। इस बात को लेकर एसबीआई कैप के ट्रस्टी ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि अडानी की कंपनियों ने सिक्योरिटी कवरेज को मेंटेन करने के लिए जरूरी टॉप अप के तौर पर शेयर गिरवी रखे हैं।

इन कंपनियों के रखे गए शेयर गिरवी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि एसबीआई कैप एसबीआई की सब्सिडियरी है। जानकारी के अनुसार, अडानी ग्रीन एनर्जी के 1.06 फीसदी, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन के 1.00 फीसदी और अडानी ट्रांसमिशन के 0.55 फीसदी शेयर गिरवी रखे गए हैं।

ट्रस्टी के अनुसार, अडानी ग्रुप ने कर्माइकल माइन को डेवलप करने के लिए यह लोन लिया है। हालांकि इस लोन के लिए ग्रुप को 140 फीसदी का मार्जिन रखने की जरूरत है। ट्रस्टी ने बताया कि यह लोन पूरी तरह से सिक्योर है। क्योंकि कर्माइकल प्रोजेक्ट फायदे में चल रहा है।

मार्केट वैल्यू 100 अरब डालर कम हुई

दरअसल, अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को एक रिपोर्ट सार्वजनिक की थी। दावा किया था कि अडानी ग्रुप की कंपनियां स्टॉक्स में हेराफेरी कर रही हैं। उसके बाद से ग्रुप की कंपनियों की मार्केट वैल्यू 100 अरब डालर से ज्यादा कम हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now