Prajasatta Side Scroll Menu

मंत्री गिरिराज सिंह बोले- खत्म हो चुकी है CM नीतीश की विश्वसनीयता

Bihar CM Nitish Kumar

Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को समाधान यात्रा लेकर औरंगाबाद पहुंचे। यहां बारूण के कंचनपुर में वे कुछ लोगों से बात कर रहे थे। आसपास काफी भीड़ थी, तभी अचानक किसी ने उन पर कुर्सी का एक टुकड़ा उनकी तरफ फेंक दिया।

बताया जा रहा है कि कुछ लोग सीएम से मिलना चाहते थे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया था। इससे नाराज होकर लोगों ने कुर्सियां तोड़नी शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ने टूटी कुर्सी को सीएम की तरफ फेंक दिया, जो नीतीश के सामने गिरी। हालांकि वे बाल-बाल बच गए।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश पर साधा निशाना

इस घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी ने यात्रा पहले भी शुरू की थी और उन्हें मालूम है कि उनकी विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। जिस व्यक्ति को 17 साल CM बने हो गए हो और वो अभी भी शराब, ठेका, बालू, पत्थर नीति का समाधान ढूंढ रहे हैं तो मुझे समझ नहीं आ रहा कि उन्हें हो क्या गया है?

नीतीश के साथ पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

अगस्त 2022: जदयू नेता ने काफिले पर फूलों की माला फेंक दी थी। इस पर उसे हिरासत में लिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  Monsoon Session: ट्रंप के सीजफायर दावे पर राहुल का मोदी सरकार पर तंज: "ट्रंप ने सीजफायर करवाया, देशभक्त कहने वाले भाग गए"

अप्रैल 2022: नालंदा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पटाखा फेंका गया था। पटाखा 5-6 फीट दूरी पर गिरा था।

2020: मधुबनी के हरलाखी की एक चुनावी सभा में नीतीश के मंच पर प्याज फेंका गया था।

2018: औरंगाबाद के एक कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार पर चप्पल फेंकी गई थी।

2016: पटना के बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम में एक युवक ने अपना जूता सीएम नीतीश कुमार की तरफ उछाल दिया था।

यह भी पढ़ें: 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now