Prajasatta Side Scroll Menu

एसयूवी कार ने 17 महिलाओं को कुचला, 5 की मौत

Road Accident In India

Pune-Nasik Accident: महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे पर वैन ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। उनमे से 5 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। घटना सोमवार देर रात पुणे से 50 किमी. दूर शिरोली गांव के पास की है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार सभी महिलाएं रसोइया का काम करती हैं। सोमवार की रात विवाह कार्यक्रम से अपना काम खत्म कर घर लौट रही थीं। पुणे की बस से खरपुड़ी फाटा पर उतरी थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय हादसा हुआ। पुणे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार वैन ने ने महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें:  टेस्टिंग बढ़ाएं, हॉटस्पॉट की पहचान करें, केंद्र ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री को दिए निर्देश

वैन को छोड़कर फरार हुआ चालक

घटना के बाद महिलाओं को कुचलने के बाद वाहन चालक सड़क के डिवाइडर को तोड़कर वैन लेकर फरार हो गया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now