Prajasatta Side Scroll Menu

वैलेंटाइन डे पर हिंदू संगठन का अनोखा विरोध

Valentines Day Protest

Valentines Day Protest: तमिलनाडु के शिवगंगा में हिंदू संगठन की ओर से वेलेंटाइन डे का अनोखा विरोध किया गया है। हाथों में भगवा झंडा लिए हिंदू सगंठन के कुछ कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे के विरोध (Valentines Day Protest) में दो कुत्तों की शादी कराई है।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे को भारत की संस्कृति के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि हम हर साल इसी तरह पश्चिम की इस संस्कृति का विरोध करते हैं। जानकारी के मुताबिक, वैलेंटाइन डे को लेकर विरोध जताने के लिए हिंदू संगठन के कार्यकर्ता दो कुत्तों को लेकर पहुंचे। उन्हें कपड़े और माला पहनाई फिर दोनों की शादी करा दी।

इसे भी पढ़ें:  दोहरे खतरे से निपटने के लिए भारत ने श्रीनगर में एडवांस्ड फाइटर मिग-29 किए तैनात

हिंदू संगठन ने विरोध के पीछे दिया ये तर्क

कार्यकर्ताओं का कहना है कि वैलेंटाइन डे के दिन सार्वजनिक जगहों पर प्रेमी जोड़े अभद्र व्यवहार करते हैं। इसका विरोध करने के लिए उन्होंने कुत्तों की शादी कराई है। बता दें कि आज वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। आज के दिन प्यार करने वाले जोड़े अपने प्यार का इजहार करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  नीट-पीजी कोर्स में आर्थिक आरक्षण पर सुनवाई स्थगित करने के लिए याचिका

वैलेंटाइन डे से पहले एक पूरा सप्ताह प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से मिलते हैं और अलग-अलग दिन के हिसाब से प्यार का इजहार करते हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों से हिंदू संगठन इस दिन का विरोध करता रहा है। बता दें कि हमारे देश में वैलेंनटाइन डे मनाने पर सरकार की ओर से कोई पाबंदी नहीं है और इसके खिलाफ कोई कानून भी नहीं है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now