Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

BBC भ्रष्ट और बकवास कॉर्पोरेशन, कुछ गलत नहीं किया है तो डर कैसा, IT छापों के बीच बोली बीजेपी

नई दिल्ली: बीबीसी दिल्ली और मुंबई के दफ्तर पर आयकर विभाग के छापे पड़े हैं। कांग्रेस और विपक्षी दल बीबीसी पर एक्शन को लेकर मोदी सरकार पर सवाल कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने बीबीसी पर हमला बोला है। बीजेपी ने BBC को सबसे भ्रष्ट और बकवास कॉरपोरेशन बताया है।

भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि हर एजेंसी को भारत में भारत के कानूनों का पालन करना ही होगा। उन्होंने कहा कि बीबीसी पर आयकर विभाग नियम अनुसार संविधान के तहत कार्रवाई कर रहा है। जब ये कार्रवाई चल रही है, इसके ऊपर जिस तरह की सियासी प्रतिक्रिया आने का सिलसिला जारी है, यह भारतीय के लिए चिंता का विषय है।

इसे भी पढ़ें:  Dhruv Helicopter: केरल के कोच्चि में ALH ध्रुप हेलीकॉप्टर की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

गौरव भाटिया ने कहा, आज कोई भी कंपनी हो, मीडिया संस्थान हो या कुछ भी अगर भारत में काम कर रही है, तो उसे भारत के कानून के मुताबिक काम करना होगा। गौरव भाटिया ने आगे कहा कि अगर कुछ गलत नहीं किया है तो डर कैसा, चिंता कैसी, आयकर विभाग को अपना काम करने देना चाहिए और दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बीबीसी के अगर कृत्य देखें तो ये कहना गलत नहीं होगा कि ये ये पूरी दुनिया की सबसे भ्रष्ट बकवास कॉरपोरेशन हो गई है। दूख की बात यह है कि बीबीसी का प्रोपेगेंडा और कांग्रेस का एजेंडा एक साथ मेल खाता है।

इसे भी पढ़ें:  पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने दिया इस्तीफा, ऑडियो टेप हुआ था वायरल
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now