Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

KVS Admit Card 2023: केंद्रीय विद्यालय TGT, PGT और हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

Published on: 14 February 2023
Image 12

KVS Admit Card 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने टीजीटी, पीजीटी, हिंदी ट्रांसलेटर पदों के लिए केवीएस (KVS) एडमिट कार्ड 2023 जारी किया है। योग्य उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे केवीएस की आधिकारिक साइट kvsangathan.nic.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा की तारीखें हैं- टीजीटी के लिए 12-14 फरवरी, पीजीटी के लिए 17-20 फरवरी, हिंदी अनुवादक पदों के लिए 20 फरवरी। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

KVS Admit Card 2023 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

KVS Admit Card 2023: ऐसे करें डाउनलोड

  • केवीएस की आधिकारिक साइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध KVS एडमिट कार्ड 2023 फॉर टीजीटी, पीजीटी, हिंदी ट्रांसलेटर पोस्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर जारी हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

बता दें 7 फरवरी को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के पद के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर पर्ची जारी की गई थी, पीजीटी परीक्षा पर्ची 11 फरवरी को और हिंदी अनुवादक परीक्षा पर्ची 11 फरवरी 2023 को जारी की गई थी।

यह भर्ती अभियान संगठन में टीजीटी, पीजीटी और अन्य पदों की 6990 रिक्तियों को भरेगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now