Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

दिल्ली में श्रद्धा वाकर जैसा एक और मामला!

Delhi Crime

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में श्रद्धा वाकर मर्डर केस से मिलता जुलता एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने फ्रिज से एक महिला का शव बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल, मामले में जांच पड़ताल चल रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति को एक लड़की की हत्या करने और उसके शव को फ्रिज में रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना कश्मीरी गेट आईएसबीटी इलाके के पास की है।

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान साहिल गहलोत के रूप में हुई है। आरोप है कि साहिल ने कथित तौर पर लड़की की कार में गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद लड़की के शव को आरोपी ने उत्तम नगर के पास अपने गांव ले गया और अपने ढाबे के फ्रिज में रख दिया।

मामले की जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बता दें कि पिछले साल दिल्ली में आफताब पूनावाला नाम के एक आरोपी ने अपनी लिव इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चार्जशीट भी दायर कर दी है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now