Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Moto E13 की 15 फरवरी से शुरू होगी बिक्री, जान लें कीमत और खासियत

Moto E13 First Sale In India

Moto E13 Sale Date India: मोटोरोला ने भारतीय बाजार में ई-सीरीज के तहत अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन मोटो e13 हाल ही में लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी फोन को ग्लोबल बाजार में पेश कर चुकी थी। अब भारत में मोटोरोला का मोटो ई13 लॉन्च के साथ ही बिक्री के लिए भी जल्द उपलब्ध होने वाला है। आइए इसकी कीमत और खासियत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Moto e13 Price in India

मोटो ई13 के 2GB + 64GB कॉन्फ़िगरेशन की कीमत 6,999 रुपये और 4GB + 64GB कॉन्फ़िगरेशन की कीमत 7,999 रुपये है। मोटो ई13 की पहली सेल 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। इसको तीन कलर ऑप्शन- कॉस्मिक ब्लैक, ऑरोरा ग्रीन और क्रीमी व्हाइट में बेचा जाएगा।

Moto e13 Specifications

नए मोटो e13 में 6.5-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 720 × 1600 पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें एक यूनीएसओसी टी606 प्रोसेसर है, जो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। ये Android 13 गो एडिशन को बूट करता है।

Moto e13 Camer and Battery

मोटो ई13 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और एक LED फ्लैश है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। ये फोन 5000mAh बैटरी यूनिट और 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जो टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट को सपोर्ट करता है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और डॉल्बी एटमोस ऑडियो को स्पोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में IP52 की रेटिंग दी गई है जो इसे स्प्लैश-रजिस्टेंट बनाती है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो ये ड्यूल-सिम, 4जी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और वाईफाई 802.11 एसी के साथ आता है।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now