Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘पौने 2 आंख वाला बाबा अब कहां है…’ कांग्रेस MLA का विवादित बयान

Published on: 14 February 2023
Baba Ramdev

Rajasthan: राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को बजट पर बहस के दौरान कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने योग गुरु बाबा रामदेव पर विवादित टिप्पणी कर डाली। विधायक मलिंगा ने कहा, ‘एक वो पौने दो आंख वाला बाबा था जो 30 रुपए में पेट्रोल-डीजल बेचने का दावा करता था। अब उसका पता नहीं है कि कहां है?

विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि वो (बाबा रामदेव) खुद का इलाज कर नहीं सका। पूरी जनता को बेवकूफ बना रहा है कि ऐसे योग करो, ऐसे पेट फुलाओ, यह करो। ऐसे काम कर रहे हैं।

मलिंगा ने कहा कि भाजपा वालों ने ऐसे लोगों का पूरा जाल बिछा रखा है। कभी ये कोई बाबा को ले आएंगे। कोई ड्रामा करेगा। कोई गाय और कोई भगवान को राजनीति में ले आएगा।

क्या आपने भगवान को खरीद रखा है?

विधायक मलिंगा ने भाजपा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि क्या आप ही भगवान के भक्त हैं। और कोई नहीं है। आपने क्या भगवान को खरीद रखा है। क्या केवल आप ही पूजा पाठ कर सकते हैं। पूजा पाठ हम भी करते हैं। आपके दल में रहे तो हिंदू वरना दूसरे दल में रहने पर मुस्लिम हो जाएगा। आपसे सर्टिफिकेट लेने की जरूरत है क्या?

मैं भाजपा में रहूंगा और छक्के छुड़ाऊंगा

इससे पहले सदन में भाजपा विधायक अभनीश महर्षि ने राजस्व मंत्री रामलाल जाट से सवाल पूछा कि उनके क्षेत्र में तहसील को क्रमोन्नत करने के लिए क्या किया गया है? इस पर मंत्री ने उन्हें कांग्रेस जॉइन करने का ऑफर दे दिया। विधायक ने आपत्ति जताई। मंत्री ने कहा कि उप तहसील राजलदेसर को तहसील में क्रमोन्नत करने की घोषणा हो चुकी है। अप्रैल से घोषणाएं लागू होंगी। विधायक को शंका है तो पुराना रिकॉर्ड देख लीजिए।

मंत्री के ऑफर पर विधायक ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुझे कहां रहना है, इस बात की चिंता मत कीजिए। मैं भाजपा में ही रहूंगा और कांग्रेस के छक्के छुड़ाऊंगा।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now