Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

रोडरेज मामले में युवक की चाकू मारकर हत्या

Nangloi Road Rage Case

Nangloi Road Rage Case: दिल्ली के नांगलोई इलाके में रोड रेज के मामले में 25 साल के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले में अब तक की कार्रवाई के अनुसार, तीन लोगों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को घटना (Nangloi Road Rage Case) उस समय हुई जब बाइक सवार युवक और उसके भाई की बहस एक बस ड्राइवर से हो गई। मृतक की पहचान साहिल मलिक के रूप में हुई, जिसका भाई विशाल बाइक चला रहा था।

नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास एक मिनीबस ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे विशाल को मामूली चोटें आईं। कुछ ही देर में दोनों भाइयों की बस चालक से कहासुनी हो गई। साहिल और विशाल के चाचा खलील मलिक ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि घटना के समय साहिल अपने भाई विशाल के साथ जिम से लौट रहा था।

मृतक के चाचा बोले- बस ड्राइवर ने मारपीट की

खलील मलिक ने आरोप लगाया कि मिनीबस के चालक और उसके साथियों ने विशाल की पिटाई की, जिसके बाद साहिल और विशाल पास के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने गए। थाने पहुंचने पर पुलिस ने दोनों भाइयों से बाइक साथ लाने को कहा।

खलील ने बताया कि पुलिस के कहने पर दोनों भाई अपनी बाइक लेने के लिए दुर्घटनास्थल पर गए और इसी दौरान उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के बाद साहिल को अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। मृतक दिल्ली के उद्योग नगर में एक हुंडई शोरूम में काम करता था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now