Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘वे अच्छे बल्लेबाज लेकिन..’ Rohit Sharma को लेकर हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान

IND Vs AUS Rohit Sharma Harbhajan Singh

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने शानदार तरीके से जीत लिया। मैच में जहां अश्विन-जडेजा की गेंदबाजी की तारीफें हुई वहीं कप्तान रोहित शर्मा की बल्लेबाजी और मैच के बाद उनके मजाकिया अंदाज की भी खूब चर्चाएं हुई। इसी बीच दूसरे टेस्ट मैच से पहले पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है।

हरभजन सिंह ने कही ये बात

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बारे में अपने यू ट्यूब चैनल पर चर्चा करते हुए पूर्व स्पिनर ने कहा कि ‘रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उन्होंने पांच ट्रॉफी जीती हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है। हां, उनके पास हमेशा एक अच्छी टीम रही है, लेकिन जिस तरह से वह टीम का नेतृत्व करते हैं वह अविश्वसनीय है।’

वहीं इसके आगे हरभजन ने रोहित के व्यवहार की भी खूब तारीफ की और कहा कि “जब मैंने उसे देखा, तो मुझे पता था कि वह बहुत आगे जाएगा और वह विश्व क्रिकेट में शीर्ष बल्लेबाजों में से एक होगा। हम सभी जानते हैं कि एक बल्लेबाज और एक कप्तान के रूप में अब उसका कद कैसा है। वह अच्छा बल्लेबाज है लेकिन दस गुना बेहतर इंसान है।”

बता दें कि हरभजन सिंह और रोहित शर्मा ने सालों तक मुंबई इंडियंस के लिए एक साथ खेला है और रोहित की कप्तानी में भज्जी ने शानदार गेंदबाजी भी की है। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी है और वे एक दूसरे की सराहना भी करते रहते हैं।

IND vs AUS 2nd Test: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर। अश्विन, अक्षर पटेल , कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो। शमी, मो सिराज, उमेश यादव, सूर्यकुमार यादव।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now