Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

निक्की को साहिल ने कैसे मारा? हुआ बड़ा खुलासा

Nikki Yadav Murder Case

Nikki Yadav Murder Case: दिल्ली की निक्की यादव मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, निक्की की मौत दम घुटने से हुई थी। उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि उसकी मौत की सही टाइमिंग नहीं पता चल सकी है। इसके पीछे की वजह शव का फ्रिज में होना बताया जा रहा है।

सुबह निक्की यादव के शव को दिल्ली के राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल से दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया जाया गया। जहां उसका पोस्टमार्टम हुआ है।

5 दिन की रिमांड पर आरोपी साहिल

फिलहाल पुलिस ने आरोपी साहिल गहलोत 5 दिन की रिमांड पर है। डीसीपी क्राइम ब्रांच सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी साहिल से 5 दिन पूछताछ की जाएगी। हमारी कई टीमें उन सभी रास्तों को खंगाल रही हैं, जिन-जिन रास्तों से साहिल गुजरा था। रास्ते में लगे CCTV भी खंगाले जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  ‘आने वाले क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा…’, पीएम मोदी ने टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

Image

9 फरवरी को साहिल की थी सगाई

डीसीपी ने बताया कि आरोपी साहिल की 9 फरवरी को सगाई थी। वह निक्की से मिलने उसके फ्लैट पर गया और सुबह जल्दी निकल गया। वे दिल्ली में कई जगहों पर गए, इस दौरान उसकी शादी को लेकर कहासुनी हुई। इसी बीच साहिल गुस्से में आ गया और निक्की का गला मोबाइल चार्जर की केबल से घोंट दिया। इसके बाद वह घबरा गया था।

साहिल निक्की के शव को मितराऊं गांव के एक ढाबे में फ्रिज में रख दिया और फिर अपनी शादी में चला गया। पुलिस इस केस की गहराई से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  Aravali Hills Controversy: अरावली पर्वत श्रृंखला विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने स्वयं लिया संज्ञान, सोमवार से सुनवाई..!

Image

वैलेंटाइन डे पर फ्रिज में मिला था शव

बता दें कि 23 साल की निक्की का शव 14 फरवरी को मितराऊं गांव के पास एक ढाबे के फ्रिज में मिला था। यह ढाबा निक्की के लिव इन पार्टनर साहिल गहलोत के परिवार के एक सदस्य का है।

निक्की का 9 फरवरी का एक CCTV फुटेज भी मिला है। जिसमें निक्की आखिरी बार दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में अपने घर में जाते हुए दिख रही है। आशंका है कि इसी के कुछ घंटे बाद साहिल ने निक्की की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

निक्की के पिता बोले- साहिल को फांसी मिलनी चाहिए

निक्की की हत्या से उसके पिता सुनील सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभी हमें कुछ बताया नहीं है। बस बेटी का शव दिखाया है। उन्होंने कहा कि आरोपी साहिल0 को फांसी पर लटका देना चाहिए। हमें कल (14 फरवरी) को उसकी मौत के बारे में पता चला। करीब डेढ़ माह पहले घर आई थी। ये आखिरी मुलाकात थी।

इसे भी पढ़ें:  कम उम्र में विवाह पर असम सरकार का सख्त एक्शन, सीएम बिस्वा बोले- 'हजारों पतियों को...'

यह भी पढ़ें: 

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now