Prajasatta Side Scroll Menu

Tripura Election 2023 Live Updates: त्रिपुरा में बरकरार रहेगी भाजपा की सरकार? 60 सीटों के लिए वोटिंग जारी, CM साहा का बड़ा दावा

Tripura Election 2023 Live Updates: त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीच 3,337 मतदान केंद्रों पर शाम चार बजे तक मतदान होगा, जिनमें से 1,100 की पहचान संवेदनशील और 28 की संवेदनशील के रूप में पहचान की गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गित्ते किरणकुमार दिनकारो ने कहा कि 60 सीटों के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए 31,000 मतदानकर्मी और केंद्रीय बलों के 25,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें के साथ।

Tripura Election 2023 Live Updates….

  • त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने टाउन बोरडोवली विधानसभा क्षेत्र के महारानी तुलसुबती गर्ल्स हाई स्कूल में वोट डाला। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के बाद माणिक साहा ने कहा, “यह अच्छा लग रहा है। मैं सभी मतदाताओं से वोट डालने का आग्रह करता हूं।”
  • भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने ट्विटर पर त्रिपुरा के मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने और त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने का आग्रह करता हूं। प्रत्येक वोट सुशासन, विकास की यात्रा को जारी रखने की दिशा में गिना जाएगा और एक समृद्ध, भ्रष्टाचार मुक्त त्रिपुरा के लिए निर्णायक साबित होगा।
इसे भी पढ़ें:  कश्मीरी पंडित संजय शर्मा का कातिल ढेर

भाजपा को मिल सकती है कड़ी टक्कर

बता दें कि त्रिपुरा के 60 सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और आज शाम 4 बजे तक चलेगा। त्रिपुरा चुनाव में सत्ता पक्ष भाजपा को कड़ी टक्कर मिल सकती है। भाजपा का मुकाबला कांग्रेस-सीपीएम गठबंधन समेत तृणमूल कांग्रेस और टिपरा मोथा से है। 60 विधानसभा सीटों पर आज 259 उम्मीदवारों की किस्मत पर मुहर लगेगी।

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी ने इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस अभियान किया लांच

भाजपा ने 55 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है जबकि शेष पांच सीटों को अपने गठबंधन इंडीजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के लिए छोड़ा है। वाम-कांग्रेस गठबंधन सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

चुनाव आयोग के अनुसार, 28.14 लाख से अधिक मतदाता हैं। इनमें 14 लाख 15 हजार 233 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 13 लाख 99 हजार 289 महिला मतदाता हैं। वहीं थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 62 है। 60 सीटों पर चुनाव के लिए 3,337 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राज्य में 97 महिला-प्रबंधित पुलिस स्टेशन हैं। इसमें 18-19 आयु वर्ग के 94,815 मतदाता और 22-29 आयु वर्ग के 6,21,505 मतदाता हैं। मतदाताओं की सबसे अधिक संख्या 40-59 आयु वर्ग में 9,81,089 है।

इसे भी पढ़ें:  राजस्थान को आज मिलेगी पहली वंदेभारत एक्सप्रेस

त्रिपुरा इस साल चुनाव में जाने वाला पहला राज्य है, जबकि नागालैंड और मेघालय विधानसभाओं के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए इस साल पांच और राज्यों में चुनाव होने हैं। वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी।

The post appeared first on .

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now