Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सगाई के बाद आरोपी ने की थी निक्की की हत्या

Nikki Yadav Murder Case 1

Nikki Yadav Murder Case: निक्की यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी साहिल गहलोत ने सगाई के चंद घंटे बाद ही निक्की यादव की हत्या की थी। हत्या से पहले 9 फरवरी को आरोपी साहिल ने सगाई की थी। सगाई के बाद उसने निक्की को मौत के घाट उतारा और फिर अगले दिन दूसरी लड़की से शादी कर ली।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

25 साल की निक्की की साहिल ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने शव को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में अपने ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया था। वारदात का खुलासा तब हुआ जब साहिल गहलोत से पूछताछ के बाद 14 फरवरी को पीड़िता का शव बरामद किया गया।

निक्की के साथ रिश्ते को लेकर हां-ना के बीच फंसा था साहिल

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि गहलोत ने स्वीकार किया कि वह निक्की के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने को लेकर हां-ना के बीच फंसा था। पूछताछ के दौरान, आरोपी साहिल गहलोत ने पुलिस को बताया कि वह घटना से करीब 15 दिन पहले निक्की यादव के किराए वाले मकान से निकला था, लेकिन सगाई के थोड़ी देर बाद ही 9 फरवरी को निक्की के घर आया और रात वहीं बिताई।

गोवा के बजाए हिमाचल ट्रिप पर जाने वाले थे निक्की और साहिल

जानकारी के मुताबिक, निक्की यादव और साहिल गोवा ट्रिप पर जाना चाहते थे। निक्की अपना टिकट बुक कर चुकी थी। जब निक्की ने साहिल का टिकट बुक करने की कोशिश की, तो टिकट बुक नहीं हो सका। फिर दोनों ने हिमाचल जाने का फैसला किया। दोनों कार से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन गए, जहां उन्हें पता चला कि उन्हें आनंद विहार बस टर्मिनस से बस पकड़नी होगी। यहां पता चला कि हिमाचल के लिए बस कश्मीरी गेट आईएसबीटी से मिलेगी।

पुलिस ने कहा कि कश्मीरी गेट पहुंचने के बाद आरोपी ने अपनी कार खड़ी की और दोनों के बीच शादी को लेकर बात होने लगी। बातचीत थोड़ी देर में बहस में बदल गई फिर गुस्से में साहिल गहलोत ने निक्की यादव का गला घोंट दिया और थोड़ी देर में निक्की यादव की मौत हो गई।

बता दें कि निक्की यादव का अंतिम संस्कार बुधवार शाम हरियाणा के झज्जर में उनके पैतृक गांव में किया गया। निक्की यादव का शव हत्या के चार दिन बाद मंगलवार सुबह ढाबे के फ्रिज से बरामद किया गया था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now