Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

NCW अध्यक्ष बोलीं- परिवार भी बराबर जिम्मेदार

Rekha Sharma

Nikki Murder Case: देश में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाली लड़कियों की हत्या के कई मामले सामने आए हैं। चाहे वह श्रद्धा वॉकर हत्याकांड हो या अब निक्की यादव का प्रकरण। श्रद्धा और निक्की लिव-इन रिलेशनशिप में थीं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऐसे में अब लोगों के मन में एक सवाल उठने लगा है कि क्या लिव-इन-रिलेशन लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं है? आपका जवाब कुछ भी हो। लेकिन महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।

लड़कियों को मिले साथी चुनने का अधिकार

रेखा शर्मा ने कहा, ‘हमें लगता है कि लिव-इन रिलेशनशिप में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। ऐसी घटनाओं के लिए सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि परिवार भी जिम्मेदार हैं। यदि लड़कियों को अपना साथी चुनने का अधिकार दिया जाए तो ऐसी घटनाओं में कमी आ सकती है।’

निक्की यादव केस में बड़ी कार्रवाई करेंगे

उन्होंने कहा कि पुलिस और परिवार दोनों को इस तरह की घटनाओं पर ध्यान देना चाहिए। परिवार को लिव-इन रिलेशन को स्वीकार करना चाहिए। हम मामले में सभी बड़ी कार्रवाई करेंगे। NCW ने पुलिस रिपोर्ट मांगी है।

सगाई के चंद घंटे बाद साहिल ने निक्की को मारा

निक्की यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी साहिल गहलोत ने सगाई के चंद घंटे बाद ही निक्की यादव की हत्या की थी। हत्या से पहले 9 फरवरी को आरोपी साहिल ने सगाई की थी। सगाई के बाद उसने निक्की को मौत के घाट उतारा और फिर अगले दिन दूसरी लड़की से शादी कर ली।

25 साल की निक्की की साहिल ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने शव को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में अपने ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया था। वारदात का खुलासा तब हुआ जब साहिल गहलोत से पूछताछ के बाद 14 फरवरी को पीड़िता का शव बरामद किया गया।

निक्की के साथ रिश्ते को लेकर हां-ना के बीच फंसा था साहिल

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि गहलोत ने स्वीकार किया कि वह निक्की के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने को लेकर हां-ना के बीच फंसा था। पूछताछ के दौरान, आरोपी साहिल गहलोत ने पुलिस को बताया कि वह घटना से करीब 15 दिन पहले निक्की यादव के किराए वाले मकान से निकला था, लेकिन सगाई के थोड़ी देर बाद ही 9 फरवरी को निक्की के घर आया और रात वहीं बिताई।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now