Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अमृतसर के पंजाब नेशनल बैंक में 22 लाख की लूट

Amritsar Pnb Loot

Amritsar PNB Loot: अमृतसर के रानी बाग इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े एक बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना पंजाब नेशनल बैंक की है, जहां लुटेरे बंदूक की नोक पर लाखों रुपये लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बैंक में कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था, जिसका फायदा लुटेरों ने उठाया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पुलिस के अनुसार लूट की घटना को 2 युवकों ने अंजाम दिया है। डीसीपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि दो लुटेरे आए, एक लुटेरा बैंक में घुसा और बंदूक की नोक पर कैशियर से सारे पैसे लिफाफे में डालने को कहा। उन्होंने बताया कि आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

22 लाख रुपये लूट ले गए बदमाश

पुलिस के मुताबिक, एक बदमाश बाइक पर बैंक के बाहर खड़ा था। जैसे ही कैशियर ने रुपए जमा किए, लुटेरा पहले से तैयार अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 22 लाख रुपये से अधिक की लूट की आशंका जताई जा रही है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now