Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मृतकों के परिवार को 20-20 लाख रुपये देगी गहलोत सरकार

Bhawani

नई दिल्ली: हरियाणा के भिवानी में दो युवकों को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। दोनों युवक अल्पसंख्यक समुदाय से थे। राजस्थान सरकार ने मृतकों के परिवार को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री जाहिदा खान ने बताया इस मामले में गहलोत सरकार संवेदनशील है। हमने जांच के लिए एक कमेटी बनाई है।

राज्य शिक्षामंत्री जाहिदा खान ने किया ऐलान

Kullu Dussehra 2026 Celebration

राजस्थान सरकार की राज्य शिक्षामंत्री जाहिदा खान ने बताया कि पीड़ित परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी। मृतकों के बच्चों की 12वीं तक की शिक्षा फ्री रहेगी। जाहिदा खान ने कहा कि वह शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर जांच की बात करेंगी। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को 15-15 लाख रुपये राजस्थान सरकार की तरफ से, 5-5 लाख रुपये मंत्री जाहिदा खान और 50-50 हजार रुपये पहाड़ी प्रधान साजिद द्वारा मुआवजा के रूप में दिया जाएगा। इसके अलावा पीड़ित परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। जाहिदा खान ने कहा कि वह शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर जांच की बात करेंगी। बताया जा रहा है कि घाटमीका में मृतकों के शवों का चार बजे अंतिम संस्कार होगा।

जली हुई गाड़ी में दो लोगों के कंकाल मिला

राजस्थान पुलिस ने हरियाणा के भिवानी में गुरुवार को एक जली हुई गाड़ी में दो लोगों के कंकाल मिलने के मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक पुरुषों के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि बजरंग दल से जुड़े गौ रक्षकों ने राजस्थान के भरतपुर में उनके गांव से दोनों का अपहरण कर लिया था।

पुलिस ने कहा कि पीड़ितों में से एक गाय की तस्करी के मामलों में शामिल था और यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या गौ तस्करी से जुड़े मामले में वारदात को अंजाम दिया गया है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now