Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बंगाल में दिनदहाड़े होटल मालिक की गोली मारकर हत्या

गोली मारते बदमाश

आसनसोल से अमर देव पासवान की रिर्पोट: आसनसोल के सेनरेले रोड पर होटल मीरा इंटरनेशनल में दो बदमाशों ने होटल मलिक अरबिंद भगत को गोली मार कर हत्या कर दी है। हत्यारे हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।  वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

बदमाशों ने सोफे पर बैठे अरबिंद भगत पर तीन फायर किए

पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार शाम सात बजे की है। बाइक सवार दो बदमाश होटल में घुस आए। नाकाबपोश बदमाशों ने सोफे पर बैठे अरबिंद भगत पर तीन फायर किए। वायरल वीडियो में वरदात के समय अरबिंद अपने सामने बैठे दो लोगों से बात करते दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  लाहौर से उड़कर उत्तरकाशी आए थे पाकिस्तानी गुब्बारे झंडे। पाकिस्तानी वकील ने की पुष्टि

 

 

बदमाशों ने पूरी योजनाबद्व तरीके से वारदात को अंजाम दिया है

पुलिस के अनुसार घायल को अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस परिजनों के बयान लेकर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस तरह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है उससे लगता है कि उन्हें अरबिंद की लोकेशन पता थी। बदमाशों ने पूरी योजनाबद्व तरीके से वारदात को अंजाम दिया है।

इसे भी पढ़ें:  Rakhi Sawant को अंबोली पुलिस ने हिरासत में लिया
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now