Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

SSC MTS 2022: एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट बढ़ी, जल्द करें अप्लाई

SSC MTS Notification

SSC MTS 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ, और हवलदार (CBIC & CBN) परीक्षा, 2022 या एसएससी एमटीएस 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आवेदन प्रक्रिया, जो को बंद होने वाली थी 17 फरवरी अब 24 फरवरी तक चलेगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आयोग द्वारा जारी लेटेस्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब 24 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट 26 फरवरी है जबकि चालान के माध्यम से फीस जमा करने की आखिरी तारीख 27 फरवरी कर दी गई है। एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 02 और 03 मार्च 2023 (लागू फीस के साथ) को खुलेगी।

वैकेंसी डिटेल्स

आयोग कुल 12,523 रिक्तियों पर योग्‍य उम्‍मीदवारों की भर्ती करेगा। इसमें से 10,880 पर MTS के और 529 पद हवलदार के हैं। इस भर्ती अभियान के लिए आयु सीमा सीबीएन (राजस्व विभाग) में MTS और हवलदार दोनों पदों के लिए 18 वर्ष से 25 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों को आयुसीमा में छूट भी दी जाएगी। 10वीं पास उम्‍मीदवार इस भर्ती के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं। इच्‍छुक उम्‍मीदवार आज ही अपना आवेदन ऑनलाइन माध्‍यम से दर्ज कर दें।

एसएससी एमटीएस एग्जाम

योग्‍य उम्‍मीदवारों के चयन के लिए कंप्यूटर आधारित टियर-I परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जाएगी। आयोग ने अभी एग्‍जाम डेट की जानकारी जारी नहीं दी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। आयोग परीक्षा से उचित समय पहले अपनी वेबसाइट पर SSC MTS Exam Date जारीक करेगा।

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now