Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए 12 चीते

Cheetah Project 2

Cheetah Project: साउथ अफ्रीका से शनिवार को लाए गए 12 चीतों को श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ दिया गया। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 12 चीतों के दूसरे बैच को उनके नए घर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मध्य प्रदेश के CM ने कहा कि एमपी को महाशिवरात्रि पर तोहफा मिला है। मैं पीएम मोदी को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं, यह उनका विजन है। कुनो में 12 चीतों का पुनर्वास किया जाएगा और कुल संख्या 20 हो जाएगी। जो चीते पहले आए थे, वे अब स्थिति के अनुकूल हो गए हैं।

शिवराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी का विजन पर्यावरण और वन्य जीवन की रक्षा करना है जो दुनिया को राह दिखा रहा है। चीता परियोजना इसका एक उदाहरण है। मैं चीतों को सुरक्षित लाने के लिए पूरी टीम को बधाई देना चाहता हूं। बता दें कि शनिवार सुबह 12 चीता की दूसरी खेप को लेकर भारतीय वायुसेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में उतरा।

पहले बैच में नामीबिया से लाए गए थे 8 चीते

बता दें कि पहले बैच में नामीबिया से आठ चीतों को भारत लाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पिछले साल 17 सितंबर को इन्हें कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। बता दें कि आज कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए इन 12 चीतों में से 5 मादा हैं। दक्षिण अफ्रीका के वन विभाग ने ट्वीट कर दिखाया कि कैसे इन चीतों को कूनो नेशनल पार्क भेजने से पहले डार्ट किया गया और उन्हें स्पेशल बॉक्स में शिफ्ट किया गया।

20 फरवरी को कूनो में परामर्श कार्यशाला का आयोजन

बताया जा रहा है कि कूनो नेशनल पार्क में 20 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय चीता विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, पशु चिकित्सकों और वन अधिकारियों के साथ एक परामर्श कार्यशाला आयोजित की जाएगी। बता दें कि केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी चीता पुन: परिचय कार्यक्रम के तहत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 17 सितंबर को अपने 72 वें जन्मदिन पर नामीबिया से कुनो में पांच मादाओं समेत आठ चीतों को छोड़ा था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now