Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

रेणुका सिंह की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टीम इंडिया की हार, वनडे की तरह खेलीं ये बल्लेबाज

IND W Vs ENG W

नई दिल्ली: वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के तहत शनिवार को भारत-इंग्लैंड के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को रेणुका सिंह की शानदार गेंदबाजी के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम के खिलाफ रेणुका सिंह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट चटकाए। हालांकि मिडल ऑर्डर पर इंग्लिश बल्लेबाज नेट ब्रंट ने 50, कप्तान हीदर नाइट ने 28 और विकेटकीपर एमी जोंस ने 40 रन ठोक टीम का स्कोर 20 ओवर में 151 रन पर पहुंचा दिया।

152 रनों का लक्ष्य पार नहीं कर पाई टीम इंडिया

Kullu Dussehra 2026 Celebration

152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजों के पसीने छूट गए। भारतीय बल्लेबाजों ने इतनी धीमी बल्लेबाजी की मानो वे वनडे खेल रही हों। टीम इंडिया ने 10.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 62 रन बनाए। अंतिम ओवर में भारतीय टीम को 31 रन की दरकार थी, लेकिन 17 रन ही बन सके और टीम इंडिया 11 रनों से ये मुकाबला हार गई।

ऋचा घोष ने की जीत दिलाने की कोशिश

कप्तान स्मृति मंधाना ने 41 गेंदों में 7 चौके-1 छक्का ठोक 52 रन बनाए तो वहीं शेफाली वर्मा 11 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा रोड्रिग्स ने 16 गेंदों में 13 रन और दीप्ति शर्मा ने 9 गेंदों में 7 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर 6 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि पांचवें नंबर पर उतरीं विकेटकीपर ऋचा घोष ने टीम इंडिया को जीत दिलाने में पुरजोर कोशिश की, लेकिन वे लास्ट ओवर में पूजा वस्त्राकर के साथ मिलकर 17 रन ही बना सकीं। घोष ने 34 गेंदों में 4 चौके-2 छक्के ठोक नाबाद 47 रन बनाए। इस हार के बाद पॉइंट्स टेबल में ग्रुप बी में मौजूद टीम इंडिया 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि इंग्लिश टीम 6 अंकों के साथ टॉप पर है। टीम इंडिया का अगला मुकाबला 20 फरवरी को आयरलैंड से होगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now