Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Renuka Singh ने लगा दी आग, इंग्लैंड की ओपनर का उड़ा डाला स्टंप, देखें वीडियो

IND W Vs ENG W Renuka Singh Sophia Dunkley

नई दिल्ली: वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के तहत शुक्रवार को भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया की गेंदबाज रेणुका सिंह ने अपनी शानदार गेंदबाजी से आग लगा डाली। रेणुका ने पहले ही ओवर में ओपनर डेनी वॉट को ऋचा घोष के हाथों कैच करा अपने तेवर दिखा दिए। इसके बाद जब वे अपने दूसरे ओवर में लौटीं, तो पहली ही गेंद पर तीसरी नंबर की बल्लेबाज एलिस केप्सी को बोल्ड कर चलता कर दिया। अपनी चार गेंदों में दो विकेट चटका चुकीं रेणुका को रोकना मुश्किल हो चला। वे अपना तीसरा ओवर फेंकने आईं तो इंग्लैंड की ओपनर सोफिया डंकले का स्टंप उड़ा डाला। ये गेंद इतनी खतरनाक थी कि इससे पहले सोफिया कुछ समझ पाने की कोशिश करतीं, रेणुका की तूफानी गेंद ने उन्हें चारों खाने चित कर दिया।

पांचवें ओवर में दिया बड़ा झटका

ये नजारा पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर देखने को मिला। सोफिया डंकले के लिए ओवर द विकेट गेंद डालने आईं रेणुका ने इसे सटीक लाइन और लेंथ पर रखा। बॉल ने जैसे ही टप्पा खाया ये इनस्विंगर बनती हुई अंदर की ओर घूमी और स्टंप उड़ाते हुए बाहर निकल गई। इस गेंद पर सोफिया ने स्ट्रेट ड्राइव लगाने की कोशिश की, लेकिन वे चूकीं और रेणुका की धमाकेदार बॉल उनके होश उड़ा गई। आखिरकार सोफिया को 10 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। रेणुका ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने पहले 3 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। उन्होंने टीम में एक बदलाव का ऐलान किया। देविका वैद्य की जगह शिखा पांडे को प्लेइंग इलेवन में एंट्री कराई गई।

भारत की प्लेइंग इलेवन:

शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:

सोफिया डंकले, डैनी व्याट, एलिस कैप्सी, नेट साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), कैथरीन साइवर-ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, चार्ली डीन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now