Prajasatta Side Scroll Menu

Andhra Pradesh में भीषण सड़क हादसा, SI की पत्नी-बेटी समेत 5 की मौत

Kangra News Kullu Accident, Mandi News : नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा: बैक करते समय खाई में गिरी कार, एक की मौत एक घायल Solan news, Bilaspur news,

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के बापतला (Bapatla) जिले में रविवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

हादसा बापतला जिले में हाईवे पर मेदारमेटला बाईपास पर हुआ। बताया गया है कि एक कार सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इसके बाद कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक मरने वालों में पुलिस एसआई शेख समंदर वली की पत्नी और बेटी भी शामिल हैं।

डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी कार

आंध्र प्रदेश पुलिस के अनुसार कार ओंगोल से गुंटूर की ओर जा रही थी। तभी चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से जा टकराया। कार पलट कर सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। इसी दौरान दूसरी और से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।

ड्यूटी पर जा रहे थे एसआई

हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चिन्नागंजम के तिरुनाला में ड्यूटी पर जाने के दौरान एसआई वली अपनी पत्नी, बेटी और पड़ोसी परिवार की दो महिलाओं को अपने साथ लेकर जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  बड़ी ख़बर: कोवैक्‍सिन के 2 से 18 साल के बच्चों पर क्‍लीनिकल ट्रायल को मिली मंजूरी

यह भी पढ़ेंः

हादसे में मरने वालों की हुई पहचान

रास्ते में एक शिव मंदिर में दर्शन के बाद एसआई ने कार चालक से उन्हें वापस अडांकी छोड़ने के लिए कहा था। पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वालों की पहचान वहीदा (39), आयशा (9), जी. विजयश्री (50), जी. दिव्या तेजा (27) और ड्राइवर ब्रह्मचारी के रूप में हुई है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now