Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सीआरपीएफ ASI के एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी

CRPF Admit Card 2023

CRPF HC Admit Card Released: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) 2023 भर्ती परीक्षा के लिए आज एडमिट कार्ड जारी कर दिए, जबकि सहायक उप निरीक्षक (स्टेनो) के लिए एडमिट कार्ड 22 फरवरी को जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले एडमिट कार्ड 15 फरवरी को जारी होने वाले थे, लेकिन फिर इसे 20 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वे अपना एडमिट कार्ड अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अब डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार सीआरपीएफ प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  HPBOSE Date Sheet 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं की परीक्षाओं की डेट शीट

CRPF HC Admit Card 2022 Direct Link To Download

CRPF ASI & HC Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड

  • सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट टैब लिंक पर क्लिक करें।
  • सीआरपीएफ एएसआई और एचसी एडमिट कार्ड 2022 लिंक खोलें।
  • पूछे गए क्रेडेंशियल्स दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन विवरण सबमिट करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक कॉपी सेव कर लें।
इसे भी पढ़ें:  IAF Agniveer vayu 2023: इंडियन एयर फाॅर्स अग्निवीरवायु 2023 परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख जारी, जानें क्या होगी सिलेक्शन प्रोसेस

जानें पेपर पैटर्न

सीआरपीएफ भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और 22 से 28 फरवरी तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. सीआरपीएफ भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 1.5 घंटे में 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के साथ एक पेपर शामिल होगा।

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट, स्किल टेस्ट, पीएसटी, दस्तावेज़ सत्यापन और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा शामिल है। अधिक संबंधित विवरणों के लिए, उम्मीदवार सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now