Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

iPhone की सनक ने बनाया हत्यारा, डिलीवरी बॉय का किया कत्ल

Bengaluru

Bengaluru: कर्नाटक में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां युवक ने एक डिलीवरी बॉय की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसके पास iPhone का पेमेंट करने के लिए रुपए नहीं थे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसके बाद शव को तीन दिनों तक अपने घर पर रखा। इसके बाद उसे जला दिया। पुलिस ने जांच शुरू की तो वह पकड़ा गया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Bengaluru, iPhone, Delivery Agent, EKart, Flipcart, Bengaluru Police, Murder For iPhone, e-commerce platform Flipkart, Delivery Agent Murder Case
हेमंत नाइक Ekart कंपनी का डिलीवरी बॉय था।

तीन दिनों तक घर में शव रखा

यह पूरी घटना 7 फरवरी की है। हसन जिले में रहने वाले हेमंत दत्त ने EKart के जरिए सेकेंड हैंड iPhone ऑर्डर किया। EKart ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट की सहायक कंपनी है।

डिलीवरी बॉय हेमंत नाइक ऑर्डर की डिलीवरी के लिए हेमंत दत्त के घर पहुंचा तो आरोपी ने उसे घर के भीतर बैठने के लिए कहा। इसके पैसे लाने के बहाने दूसरे कमरे में चला गया। जहां से आरोपी पैसे लाने के बजाय चाकू लेकर आया और डिलीवरी बॉय पर कई वार कर दिए। इससे डिलीवरी बॉय की मौत हो गई।

CCTV में शव के साथ हुआ कैद

जांच के अनुसार हेमंत दत्त ने डिलीवरी बॉय के शव को एक बोरे में भरकर तीन दिनों तक अपने घर में रखा। इसके के बाद शव को रेलवे ट्रैक के पास ले जाकर जला दिया। पुलिस ने कहा कि शव को जलाने और सबूत नष्ट करने के लिए हेमंत दत्त ने पेट्रोल भी खरीदा था।

भाई मंजू नाइक ने हेमंत नाइक के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान दत्त रेलवे ट्रैक की ओर शव के साथ दोपहिया वाहन पर सवार सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ। दो दिन पहले भी उन्हें एक पेट्रोल पंप से बोतल में पेट्रोल खरीदते हुए देखा गया था।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now