Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पटना बवाल में अब तक 3 की मौत, पुलिस पर किया पथराव, आगजनी

Published on: 20 February 2023
Bihar 2 1

Bihar: बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) में पार्किंग विवाद के बाद भड़की हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार के बाद सोमवार को भी उपद्रव हुआ। भीड़ ने मुख्य आरोपी बच्चा राय के भाई उमेश राय के घर, गोदाम और मैरिज हॉल में आग लगा दी।

वहीं, अंतिम संस्कार कर घर लौट रही भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को चार राउंड फायरिंग भी करनी पड़ी। आरोपी के घरवाले धरने पर बैठ गए। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए 300 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है।

पार्किंग को लेकर भड़का था बवाल

दरअसल, पटना के फतुहा के जेठुली गांव में बच्चा राय और चनारिक राय के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद है। जमीनों पर दोनों गुट अपना हक बताते हैं। लेकिन कब्जा बच्चा राय का है।

रविवार को बच्चा राय ने पास में गिट्टी गिराई थी। उसी के पास चनारिक अपनी गाड़ी पार्क कर रहा था। पार्किंग को लेकर उसकी बच्चा राय से बहस हो गई। यह बात जब बच्चा राय के समर्थकों को पता चली तो वे मौके पर पहुंचकर फायरिंग करने लगे। इसमें चनारिक समेत 5 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां घायल गौतम कुमार की मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद रोशन नाम के शख्स ने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बच्चा राय समेत 8 को पकड़ा

इससे गुस्साए लोगों ने बच्चा राय के मैरिज हॉल और उसके भाई के घर को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। पुलिस ने बच्चा राय समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने की हवाई फायरिंग

सोमवार को चनारिक राय के घरवालों ने शवों का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। वे सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। काफी समझाने के बाद लोग तैयार हुए। लोग अंतिम संस्कार कर घर लौट रहे थे, तभी पुलिस पर पथराव कर दिया गया।

भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। फिलहाल इलाके में तनाव है। पुलिस मार्च कर रही है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now