Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी के ठिकानों पर छापेमारी

Gujarat NIA Raids

Gujarat NIA Raids: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी कुलविंदर के गांधीधाम स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक, कुलविंदर लंबे समय से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी रहा है। उसके खिलाफ बिश्नोई गैंग के लोगों को शरण देने के मामले भी दर्ज थे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

राष्ट्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों ने खुलासा किया कि कुलविंदर अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से भी जुड़ा है। बता दें कि गैंगस्टर सिंडिकेट के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में NIA ने मंगलवार को कई राज्यों में 70 से अधिक स्थानों पर तलाशी शुरू की है।

इन राज्यों में जारी है एनआईए की छापेमारी

ये तलाशी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में की गई। गैंगस्टरों और उनके आपराधिक सिंडिकेट के खिलाफ NIA की ओर से दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में छापेमारी की जा रही है। गैंगस्टर नेटवर्क पर एनआईए की यह चौथी छापेमारी है।

पंजाब में 30 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की जा रही है। हरियाणा में एनआईए ने यमुना नगर के मुंडा माजरा इलाके में छापेमारी की गई है। आजाद नगर में एनआईए की टीम के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद दिखा।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now