Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: गृहमंत्री अमित शाह का हिमाचल दौरा रद्द, कोहरे के कारण नहीं हो सकी उड़ान

Published on: 20 December 2025
Himachal News: गृहमंत्री अमित शाह का हिमाचल दौरा रद्द, कोहरे के कारण नहीं हो सकी उड़ान

Himachal News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हिमाचल प्रदेश यात्रा रद्द कर दी गई है। वे शनिवार को ज्वालामुखी क्षेत्र के सपड़ी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सैनिकों को संबोधित करने वाले थे। एसएसबी के 62वें स्थापना दिवस समारोह में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे।

अमित शाह का सुबह 11:15 बजे कथोग हेलीपैड पर पहुंचने का प्लान था। हालांकि, दिल्ली और चंडीगढ़ में घने कोहरे तथा धुंध की वजह से फ्लाइट नहीं हो सकी, जिसके कारण उन्हें अपना कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। इन दिनों दिल्ली समेत कई मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विमान सेवाएं और रेल यातायात दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

गृह मंत्री का सपड़ी में लगभग दो घंटे का आयोजन था, जिसके बाद वे दिल्ली वापस लौटने वाले थे। इससे पहले वे चुनाव प्रचार के दौरान कांगड़ा जिले में आए थे।

कथोग हेलीपैड पर उनका स्वागत किया जाना था। इसके लिए विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित कई अन्य भाजपा नेता पहले से ही वहां मौजूद हो चुके थे।

सपड़ी में एसएसबी के 62वें स्थापना दिवस के आयोजन में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी हिस्सा लेने वाले थे। लेकिन अब उनकी यात्रा भी रद्द हो गई है। मुख्यमंत्री शिमला से नादौन के अमतर हेलीपैड पहुंचने वाले थे और वहां से सड़क मार्ग द्वारा सपड़ी जाने का कार्यक्रम था।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now