Prajasatta Side Scroll Menu

क्रीज पर नाचते रह गए Babar, नवाज ने ऐसे किया शिकार, देखें

New Project151

PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग 2023 का रोमांच धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। इस लीग के अभी 9 ही मुकाबले खेले गए हैं, लेकिन जो नजारे सामने आ रहे हैं वह क्रिकेट फैंस का दिल खुश करने वाले हैं। यहां कोई बल्ले से कमाल दिखा रहा है तो कोई गेंद से। सोमवार शाम खेले गए 9वें मैच में नवाज ने अपनी फिरकी में बाबर आजम को फंसा लिया।

नवाज ने ऐसे किया बाबर आजम का शिकार

लेफ्ट ऑर्म स्पिनर मोहम्मद नवाज क्वेटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से खेल रहे हैं। वह अपनी टीम केलिए 8वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने बाबर आजम का शिकार किया। उन्होंने स्टंप के सीध में बॉल डाली, जिसे बाबर आजम पूरी तरह मिस कर गए और LBW आउट हुए।

इसे भी पढ़ें:  शुभमन गिल Asia Cup 2025 से बाहर, Suryakumar Yadav की अगुवाई में टीम इंडिया का ऐलान जल्द

क्रीज पर ही नाचते रह गए बाबर आजम

बाबर आजम ने नवाज की अंदर आती गेंद पर बिना पैर निकाले शॉट खेलने की कोशिश की थी, लेकिन वह असफल रहे और गेंद ने अपना काम कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाबर क्रीज में ही नाचते रहे और गेंदबाज ने उन्हें आउट कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  Mohammed Shami ने घुटना टेककर जड़ दिया गगनचुंबी छक्का, Todd Murphy रह गए हैरान, देखें वीडियो

और पढ़िए –

बाबर आजम दूसरे मैच में प्लॉप रहे

पाकिस्तान सुपर लीग के पहले मैच में बाबर आजम ने 68 रन बनाए थे। उस मैच में कप्तान बाबर ने अपनी टीम को 2 रनों से मैच जिताया था, लेकिन दूसरे मुकाबले में वह सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए, हालांकि रावमेन पॉवेल 36 और जेम्स नीशन की 37 रनों की तूफानी पारियों के दम पर पेशावर जाल्मी ने दूसरे मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स को हरा दिया है।

और पढ़िए –

इसे भी पढ़ें:  इंदौर में क्या Virat Kohli खत्म करेंगे शतकों का सूखा? आंकड़े देख आप ही हो जाएंगे हैरान

PSL के नौंवे मैच में बाबर की टीम जीती

पाकिस्तान सुपर लीग का नौंवा मैच क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला गया। पेशावर के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पहले खेलते हुए क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 154 रन बनाए थे, 155 रनों के टारगेट को पेशावर की टीम ने 18.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।

और पढ़िए – 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now