Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Crypto Currency Scam: क्रिप्टो करेंसी मामले में कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में ईडी की दबिश, जानें क्या है पूरा मामला

Crypto Currency Scam: क्रिप्टो करेंसी मामले में कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में ईडी की दबिश, जानें क्या है पूरा मामला

Crypto Currency Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में क्रिप्टोकरेंसी मामले में छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, ईडी ने बिजली बोर्ड के एक सेवानिवृत्त अधिकारी और एक फार्मासिस्ट से पूछताछ की है। यह मामला धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत देखा जा रहा है। शनिवार सुबह जल्दी ईडी की टीम के पहुंचते ही इलाके में चर्चाओं का बाज़ार गर्म रहा।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, ED की टीमों ने आज सुबह गोविंद गोस्वामी, आयुष हर्ब और सेवानिवृत्त एसडीओ शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की। गोविंद गोस्वामी टांडा मेडिकल कॉलेज में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं, जबकि शर्मा हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त एसडीओ हैं। इसके अलावा ठारू क्षेत्र में स्थित आयुष हर्ब नामक कंपनी के दो प्रतिष्ठानों पर भी तलाशी अभियान चलाया गया।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े एक संदिग्ध लेनदेन और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में की जा रही है। हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं की गई है। खबर लिखे जाने तक सुबह से जारी इस छापेमारी के दौरान ED की विभिन्न टीमें संबंधित परिसरों में दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही हैं।

Aaj Ki KhabrenED RaidHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now