Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Sandeep Lamichhane ने बरपाया कहर, स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों को लूटा

NEP Vs SCO 1

Nep vs SCO: स्कॉटलैंड की क्रिकेट टीम नेपाल के दौरे पर है। दोनों देश के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। मंगलवार को कीर्तिपुर के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में मुकाबला हुआ। इस मैच में नेपाल ने स्कॉटलैंड को दो विकेट से हराया। नेपाल के स्टार गेंदबाद Sandeep Lamichhane ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड 46.1 ओवरों में बोर्ड पर 212 रन लगाए। लामिछाने ने स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया।

संदीप लामिछाने की घातक गेंदबाजी

लामिछाने ने 10 ओवरों में 45 रन देकर 4 विकेट लिए। स्कॉटलैंड 46.1 ओवर में ऑलआउट हो गई। बता दें कि संदीप लमिछाने ने आईपीएल में भी खेल चुके हैं। 2018 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के लिए पदार्पण कर सुर्खियां बटोरी थी।

रेप के आरोप में जेल गए थे लामिछाने

नेपाली क्रिकेटर संदीप लामिछाने पर 17 साल की लड़की ने काठमांडु के एक होटल के कमरे में उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया था। उनपर कैरेबियाई प्रीमियर लीग 2022 (CPL) के दौरान एक नाबालिग लड़की से रेप का आरोप का लगा था और फिर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जेल से निकलने के बाद नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने भी उनपर से बैन हटा दिया।

दोनों टीम

नेपाल

ज्ञानेंद्र मल्ला (सी), के भुरटेल, रोहित कुमार पौडेल, दीपेंद्र सिंह ऐरी, कुशाल मल्ला, आसिफ शेख, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी, करण केसी, सोमपाल कामी, एस ढकाल

स्कॉटलैंड

केजे कोएट्जर, आरडी बेरिंगटन (सी), एचजी मुन्से, एमए लीस्क, क्रिस मैकब्राइड, सीएन ग्रीव्स, एमएच क्रॉस, टॉमस मैकिंटोश, एसएम शरीफ, एमआरजे वाट, ए नील

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now