Prajasatta Side Scroll Menu

एमपीपीईबी ग्रुप 3 परीक्षा का रिवाइज्ड परिणाम घोषित

MPPEB Group 3 Result 2022 Declared

MPPEB Group 3 Revised Result: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने ग्रुप -3 सब इंजीनियर, ड्राफ्टमैन, समयपाल और अन्य समकक्ष पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 के लिए सिविल पेपर का संशोधित परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

MPPEB Group 3 result 2022 Direct Link

2557 पदों पर होगी भर्ती

एमपीपीईबी ग्रुप 3 भर्ती परीक्षा के जरिए सब इंजीनियर, ड्राफ्टमैन, समयपाल और अन्य पदों पर कुल 2557 पदों को भरा जाएगा। इसमें 2198 पद सीधी भर्ती के हैं, इसमें 111 पद संविदा के एवं 248 पद बैकलॉग के लिए हैं। एमपीपीईबी ग्रुप 3 परीक्षा 2022 का आयोजन पिछले साल नवंबर माह में किया गया था। यह परीक्षा 6 नवंबर 2023 को आयोजित की गई थी, वहीं इसका आंसर-की 21 नवंबर को जारी किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  SBI सर्किल बेस्ड ऑफिसर्स परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित

MPPEB Group 3 Revised Result: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “Result – Group-3 Sub Engineer, Draftman, Samaypal and other equivalent post Combined Recruitment Test – 2022” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पोस्ट कोड सेलेक्ट करें।इसके बाद अपना रोल नंबर, टीएसी कोड दर्ज करें और सबमिट करें।
  • ऐसा करने पर MPPEB Group 3 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब रिजल्ट डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट निकाल कर रख लें।
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now